GS Comprehensive Course-B1 (हिंदी माध्यम)

course thumbnail
PRICE

₹19,900

₹39,900

50.13% off
Choose Currency:
Description

Batch -1 from 1st June 2026 

डॉ. अभिषेक सर और श्री रमेश सर के मार्गदर्शन में — UPSC 2027 के लिए हिंदी माध्यम का सर्वश्रेष्ठ GS Foundation Course


इस कोर्स की आवश्यकता 

हर साल लाखों हिंदी माध्यम के छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं. परिश्रम करते हैं. सपने देखते हैं. फिर भी सफलता उनके हाथ से फिसलती रहती है.

क्यों?

कमी मेहनत की नहीं है. कमी है सही दिशा की. हिंदी माध्यम के छात्रों को आज तक ऐसा कोर्स नहीं मिला जो उनकी भाषा में, उनकी जरूरतों को समझकर, परीक्षा की असली मांग के अनुसार बनाया गया हो.

यही खाई पाटने के लिए —IAS GS प्रस्तुत करता है —

सामान्य अध्ययन (हिंदी माध्यम) का एक गहन कार्यक्रम UPSC 2027 के लिए, डॉ. अभिषेक सर और श्री रमेश सर के प्रत्यक्ष निर्देशन में.

दोनों शिक्षक दो से अधिक दशकों से हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को पढ़ा रहे हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ UPSC विशेषज्ञों में इनकी गिनती शीर्ष पर होती है.

वे जानते हैं कि हिंदी माध्यम के छात्र की असली चुनौती क्या होती है — भाषा नहीं, बल्कि वह सोच का ढांचा जिसमें उत्तर लिखा जाता है या जिस सोच से आप ऐसी समझ विकसित करते हैं कि प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों को अधिकाधिक हल कर सकें और साक्षात्कार में भी आपकी गहराई और स्पष्टता सामने आए. इसी को यह पाठ्यक्रम ठीक करता है.

पाठ्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

1. सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र एक से चार तक — संपूर्ण पाठ्यक्रम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई अध्ययन योजना. कोई विषय अधूरा नहीं, कोई अध्याय छूटेगा नहीं.

2. हिंदी माध्यम में — वैचारिक स्पष्टता केवल अनुवाद करके नहीं पढ़ाया जाता. अवधारणाएं इस प्रकार समझाई जाती हैं कि आप उन्हें मुख्य परीक्षा के उत्तर में अपने शब्दों में लिख सकें.

3. उत्तर लेखन प्रशिक्षण — हिंदी माध्यम के लिए विशेष रूप से तैयार हिंदी में प्रभावी उत्तर कैसे लिखें — संरचना, भाषा, और प्रस्तुति — यह कौशल यहाँ व्यवस्थित रूप से विकसित होता है.

4. साप्ताहिक परीक्षण और प्रतिपुष्टि नियमित प्रारंभिक परीक्षा-स्तर के परीक्षण और मुख्य परीक्षा शैली के प्रश्न. प्रत्येक परीक्षण के बाद विस्तृत समीक्षा — ताकि आप जान सकें कि चूक कहाँ हो रही है.

5. समसामयिक मामले — परीक्षा की दृष्टि से, हिंदी में पाठ्यक्रम से जोड़कर पढ़ाया जाएगा. केवल समाचार नहीं — सिविल सेवा परीक्षा की दृष्टि से विश्लेषण.

6. संदेह समाधान — शिक्षकों से सीधा संवाद डॉ. अभिषेक सर और श्री रमेश सर के साथ समर्पित सत्र. 

7. अध्ययन सामग्री — सुव्यवस्थित और परीक्षा के अनुकूल डिजिटल नोट्स. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पुस्तकों से लेकर उन्नत संदर्भ सामग्री तक — सब कुछ एक ही स्थान पर, सुव्यवस्थित.

8. रिकॉर्डेड classes — यदि सीधा प्रसारण छूट जाए तो रिकॉर्डेड class उपलब्ध रहेगा. कोई भी कक्षा अधूरी नहीं रहेगी.

9. साक्षात्कार की तैयारी का आधार आधार स्तर से ही व्यक्तित्व परीक्षण की तैयारी की नींव रखी जाएगी. सोच, भाषा और प्रस्तुति — तीनों पर काम होगा.

हिंदी माध्यम आपकी कमजोरी नहीं है — बस आपको अब तक सही मंच नहीं मिला.

अब मिल रहा है.

UPSC 2027 — आपकी तैयारी, सही दिशा में, आज से.


No-Refund और No-Transfer Policy

एक बार enroll करने के बाद इस course की fees न तो refund होगी और न ही किसी अन्य course, batch, या व्यक्ति को transfer की जा सकती है.

हम यह policy इसलिए रखते हैं क्योंकि यह एक live, interactive programme है जिसमें delivered content की प्रकृति मूलतः intangibleहै. Sir का ज्ञान, उनका teaching approach, live classes में दिया गया guidance, और in-class tests — यह सब ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें एक बार deliver हो जाने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता. इसी तरह, जैसे ही आप enroll करते हैं, PDF handouts, board PDFs, और सभी digital resources तुरंत आपकी access में आ जाते हैं — और एक बार किसी digital resource तक access मिल जाने के बाद उसे वापस लेना या transfer करना technically और practically संभव नहीं होता.

इसके अतिरिक्त, शिक्षकों का सीमित समय, class resources, और seat capacity सब enroll होते ही pre-committed हो जाती है, जिससे उस seat का cost तत्काल incur हो जाता है.

इसलिए enroll करने से पहले कृपया course की details, schedule, और अपनी ज़रूरतों को ध्यान से पढ़ें. कोई भी सवाल हो तो enroll करने से पहले हमसे ज़रूर पूछें — हम पूरी जानकारी देने के लिए हमेशा उपलब्ध हैं.

एक बार लिया गया निर्णय final माना जाएगा. हमें विश्वास है कि यह course आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा.

Loading...